फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता ने चौकी इंचार्ज पर पीटने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। कटान पीड़ित व भुसौला निवासी योगेंद्र उपाध्याय ने चौकी प्रभारी लालगंज चक्रपाणि मिश्र पर आरोप लगाया है कि मतदान करने के लिए परिवार के साथ टेंपो से जा रहे थे। जहां चौकी इंचार्ज ने दौड़ा कर पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। पीड़ित ने बताया कि मेरा घर भूसौला गांव में था, जहां मतदान केंद्र घर से महज 50 मीटर की दूरी पर था। लेकिन गंगा के भीषण कटान के वजह से भुसौला, नरदरा, जगदीशपुर के करीब 70 परिवार का सरकारी पट्टा गांव से करीब चार किलोमीटर दूर जई छपरा में मिला है। वहीं से मतदाताओं को लेकर मतदान केंद्र पर टेंपो से जा रहे थे कि चौकी प्रभारी ने रोककर जमकर पिटाई की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कहा कि मैं बार-बार कहता रहा कि साहब कटान पीड़ितों को लेकर जा रहे हैं जो मतदान केंद्र से चार किलोमीटर दूरी पर बसे है, लेकिन उन्होंने मेरी एक भी ना सुनी और पीटते रहे। इस बाबत सीओ बैरिया अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। मैंने व एसडीएम ने जांच किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें