फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने ब्राह्मणों को वोट बैंक के प्लिए रयोग किया: मृत्युंजय

विज्ञापन
सपा नेता मृत्युंजय तिवारी बब्लू। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
हल्दी। प्रदेश सरकार के ढुलमुल रवैया के कारण देवभाषा के पुजारी कराह रहे हैं। संस्कृति व हिंदुत्व की बात तो कोई कर सकता है लेकिन धरातल पर कुछ भी दिखाई नहीं देता। योगी सरकार ने एक भी संस्कृत विद्यालयों को अनुदान नहीं दिया।उक्त बातें सपा नेता मृत्युजंय तिवारी ने नीरुपुर स्थित आवास पर एक भेंटवार्ता में कहीं। कहा कि भाजपा ने ब्राह्मणों के हिमायती होने का सिर्फ दिखावा किया और वोट लेने के बाद मुंह फेर लिया है। तत्कालीन सपा सरकार ने ब्राह्मणों के उत्थान व हिंदुत्व की संस्कृति बचाने के उद्देश्य से प्रदेश के सौ से अधिक संस्कृत विद्यालयों को अनुदान राशि दिया ताकि देवभाषा संस्कृत का अस्तित्व बचाया जा सके। लेकिन योगी सरकार ने एक भी संस्कृत विद्यालयों को अनुदान नहीं दिया। सपा सरकार में जिन संस्कृत विद्यालयों का अनुदान दिया गया था, उनमें से करीब डेढ़ दर्जन संस्कृत विद्यालयों को कागजों में उलझाकर रखा गया। जिसके कारण संस्कृत विद्यालयों में काम कर रहे सैकड़ों ब्राह्मण परिवार भुखमरी की कगार पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें