सिकंदरपुर। युवा कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को गांधी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर के खेल मैदान में विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। सीनियर बालक वर्ग वॉलीबाॅल में सिवान कलां की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शरद कुमार यादव ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर खेलों के प्रति युवाओं को प्रेरित करना है। सब जूनियर बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में गुंजा वर्मा ने प्रथम, प्रियांशी ने द्वितीय और लक्ष्मी सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग की 200 मीटर दौड़ में आशीष कुमार प्रथम और नीरज द्वितीय रहे। सीनियर बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में जितेंद्र भारती ने प्रथम और विशाल मौर्य ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
सीनियर बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में विवेक कुमार प्रथम और प्रिंस यादव द्वितीय रहे। जूनियर वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में मुनेन्द्र चौहान ने पहला स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिताओं में सब जूनियर बालिका वर्ग में गांधी इंटर कॉलेज की टीम विजेता और उसरैला की टीम उपविजेता रही। बालिका जूनियर कबड्डी वर्ग में हाथौज की टीम विजेता, जबकि सिकंदरपुर की टीम उपविजेता बनीं। वॉलीबाल जूनियर वर्ग में सिसोटार की टीम विजेता एवं उससा की टीम उपविजेता रही।
सब जूनियर वर्ग में कोथ की टीम ने खिताब जीता। उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख केशव चौधरी ने किया। संतोष श्रीवास्तव, भूपेंद्र उर्फ भोला सिंह मौजूद रहे। विधायक सिकंदरपुर के प्रतिनिधि राजिक रिजवी ने सफल प्रतिभागियों को शील्ड, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी धनेश सिंह यादव, चन्दन कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, अमित चौहान, अभिषेक कुमार, प्रभात, अंचल यादव, वीर बहादुर, पंकज गुप्ता थे।