फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने फूंका वित्तमंत्री का पुतला

Tue, 05 Jul 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली का पुतला दहन करते राज्य कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी।
विज्ञापन
उप्र कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली का पुतला कलेक्ट्रेट पर मंगलवार को फूंका गया। इस दौरान 11 जुलाई को होने वाली हड़ताल की सफलता के लिए राज्यकर्मचारियों को एकजुट होने की अपील की गई। इस दौरान अरुण जेटली के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन



राज्यकर्मी महासंघ के अध्यक्ष अजय कुमार यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि वित्तमंत्री अरुण जेटली ने सातवें वेतन आयोग की सभी सिफरिशों को जस का तस लागू करते हुए कर्मचारियों का काफी शोषण किया है। इसका विरोध देश के कर्मचारी कर रहे हैं। वास्तविक रूप से निचले तबके के कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है,

जबकि वित्तमंत्री द्वारा झूठा प्रचार-प्रसार किया जा रहा है कि उनको मालामाल किया जा रहा है। सातवें वेतन आयोग का लाभ उच्चाधिकारियों को ही दिया जा रहा है। इस मौके पर राज्यकर्मी, रसोइया, आंगनबाड़ी, पीआरडी जवान, सफाई कर्मी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे। रैली में मुख्य रूप से राजेश कुमार रावत, चौधरी आनंद सिंह, अरविंद प्रसाद, राकेश यादव, विजेंद्र प्रसाद, रंजय यादव, ददन भारती, रामप्रवेश यादव, मृत्युंजय सिंह, रिजवान अहमद, उमाशंकर रावत आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें