फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषम परिस्थिति में होगी एयर एंबुलेंस की व्यवस्था

Thu, 09 Feb 2017 08:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
विज्ञापन
गुरुवार को टीडी कॉलेज में दो पालियों में कुल 1935 मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने कर्मियों को मतदान की बारीकियों को बताया। कहा कि जो भी जानकारी दी जा रही है उसे ध्यान से सुनें। अगर कहीं कोई दुविधा हो तो तुरंत पूछकर उसे दूर कर लें। मास्टर ट्रेनरों में ईवीएम मशीन से लेकर अन्य सभी जानकारियां कार्मिकों को दी।
विज्ञापन



प्रशिक्षण शुरू होने के बाद जिलाधिकारी प्रत्येक कक्ष में गए। कर्मचारियों से बातचीत की। सबको आश्वस्त किया कि चुनाव ड्यूटी के दौरान किसी को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। विषम परिस्थितियों में एयर एंबुलेंस की भी व्यवस्था मुहैया कराई जाएगी। यह भी पूछा कि किसी को कोई समस्या तो नहीं है। इस दौरान सीडीओ संतोष कुमार, एडीएम मनोज सिंघल, उप निदेशक कृषि टीपी शाही, संजेश श्रीवास्तव आदि साथ रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें