बलिया। जिला प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद बलिया के संयुक्त तत्वाधान में में ददरी मेला खेल गांव में चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इसमें सेमी फाइनल में विराट एकादश, वीर एकादश, बैरिया व मिठवार की टीम पहुंच गई। एक दिसंबर को सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेला जाएगा।
पहले मैच में विराट एकादश व एलडी एकादश के बीच खेला गया। विराट एकादश की टीम निर्धारित पांच ओवर में 53 रन बनाए। जवाब में एलडी एकादश की टीम 45 रन ही बना सकी। दूसरा मैच वीर एकादश व बनकटा के बीच हुआ। वीर एकादश ने 56 रन बनाए। जवाब में बनकटा की टीम 38 रन पर सिमट गई। तीसरा मैच रोमांचक हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैरिया की टीम 39 रन बना सकी। जवाब में बलिया की टीम ने पांच ओवर में 39 रन बनाए। बाल आउट के आधार पर बैरिया की टीम ने जीत दर्ज की। चौथे और आखिरी क्वार्टर फाइनल मैच में मिठवार ने पीपर पाती को एक रन से हरा दिया। मिठवार की टीम ने 27 रन बनाए। जवाब में पीपरपाती की टीम 26 रन ही बना सकी। अंपायर की भूमिका में धर्मेंद्र पांडेय, शिब्बू सिंह, रोहित रंजन, दीपराज, यासिर अली, साजन तथा गणेश रहे। सेमीफाइनल और फाइनल मैच एक दिसंबर को खेले जाएंगे ।