फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: वायरल फीवर के मरीज 40 फीसदी बढ़े, ओपीडी में भारी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बरसात व उमस भरी गर्मी के मौसम में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लोग वायरल बुखार, उल्टी- दस्त की चपेट में आ रहे हैं। अस्पताल में ऐसे मरीजों की भीड़ 40 फीसदी से ज्यादा बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बुधवार को 1572 मरीज इलाज कराने पहुंचे, इसमें पांच फिजिशियन की ओपीडी में 318 मरीज पहुंचे, सबसे ज्यादा 86 मरीजों को तेज बुखार, सर्दी जुकाम सांस की परेशानी वाले शामिल रहे। दो-तीन दिन दवा खाने के बाद राहत न मिलने पर अस्पताल पहुंचे थे। चिकित्सक ने खून जांच की सलाह दी। इसमें 20 मरीजों को प्लेट्लेटस कम की रिपोर्ट आई, इनमें डेंगू के लक्षण मिले, लेकिन डेंगू जांच निगेटिव रही। फिजिशियन डॉ. पंकज झा ने कहा कि तीन से लगातार बुखार है तो चिकित्सक की सलाह पर खून जांच जरूर कराएं। बुखार होने पर तत्काल डॉक्टर को दिखाएं, इसमें लापरवाही जानलेवा हो सकती है।
बाल रोग की ओपीडी में वायरल बुखार और उल्टी-दस्त वाले बच्चों की संख्या में 50 फीसदी इजाफा हुआ है। बुखार की चपेट में आने वाले अधिकतर बच्चों में हाई फीवर की शिकायत है। बाल रोग विशेषज्ञ डा. एके उपाध्याय ने कहा कि बदलते मौसम में वायरल फीवर, उल्टी दस्त व जकड़न की परेशानी वाले ज्यादा बच्चे आ रहे हैं। कोविड काल के बाद बुखार का स्वरूप बदल गया है। हाई फीवर वाले बच्चों को पानी से सिकाई करे, बुखार आने से पूर्व दवा का सेवन कराए। बच्चों को फ्रीज का पानी व बर्फ का सेवन से बचे, एसी का प्रयोग न करें। घरों में अथवा आसपास सफाई पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
विज्ञापन




जिला अस्पताल में वायरल फीवर के मौसम को देखते हुए सभी प्रकार की दवा व इंजेक्शन मौजूद है। गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। मौसम को देखते हुए सावधानी बरत कर बचा जा सकता है। डाॅ. एसके यादव, सीएमएस, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें