फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जांच के दौरान अधिकारियों के वाहन को ग्रामीणों ने घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। विकास खंड के ग्राम पंचायत घसका में विकास कार्यों में धांधली की जांच करने शनिवार को जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी सुशील कुमार तिवारी और नलकूप विभाग के सहायक अभियंता गणेश श्रीवास्तव पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों के आरोप प्रत्यारोपों के बीच उत्पन्न हुई स्थिति देख अधिकारी द्वय मौके से खिसकने की फिराक में थे। तभी ग्रामीणों ने उनके वाहन को घेर लिया। यह देजजांच अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस के संरक्षण में आधी-अधूरी जांच कर मौके से चलते बने। इस दौरान जांच अधिकारियों ने बताया कि प्रधान व सचिव द्वारा मनरेगा, राज्य वित्त और केंद्रीय वित्त की धनराशि में की अनियमितता के आरोपों की जांच रिपोर्ट शीघ्र जिलाधिकारी को प्रेषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बता दे कि ग्राम पंचायत धसका के अभय नाथ चौहान ने मनरेगा एवं राज्य, केंद्रीय वित्त से कराए गए विकास कार्यों एवं प्रधानमंत्री आवास योजना में कथित रूप से की गई अनियमितता की शिकायत डीएम से किया था। जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने दो सदस्यीय जांच टीम का गठन कर मामले की रिपोर्ट तलब की थी। शनिवार को जांच टीम धसका गांव में गई थी। लेकिन दो पक्ष उग्र हो गए और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। हालत बिगड़ता देख अधिकारियों ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने के बाद जांच की। प्रधान कांति देवी के प्रतिनिधि धनंजय चौहान ने कहा कि शिकायतकर्ता की शिकायत बेबुनियाद है। प्रधान की छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई है। वहीं, शिकायतकर्ता अधिवक्ता अभय नाथ चौहान ने कहा कि मनरेगा आवास एवं अन्य विकास कार्यों में प्रधान व सचिव द्वारा धन उगाही की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें