फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। मधुबन मार्ग पर अखोप चट्टी स्थित मंदिर के पास शनिवार की शाम तेज गति के अनियंत्रित पिकअप एक बाइक को टक्कर मारने के बाद दुकान से टकरा गई। बाइक सवार मां-बेटे की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि भीमपुरा थाना क्षेत्र के नरपतपुर निवासी अमरजीत चौहान (51) अपनी माता दुलारी देवी (70) को बाइक पर पीछे बैठा कर बेल्थरारोड की ओर आ रहा था। अखोप चट्टी स्थित हनुमान मंदिर के पास बेल्थरारोड की ओर से तेज गति से जा रही पिकअप से आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। पिकअप के टक्कर से बाइक पर पीछे बैठी दुलारी कई फिट ऊपर उछलकर सड़क के किनारे जमीन पर गिर पड़ी। इससे मौके पर उसकी मौत हो गई। इस दौरान अनियंत्रित पिकअप ने बाइक को रौंदते हुए एक गुमटी से टकरा गई। इससे बाइक सवार अमरजीत ने मौके पर दम तोड़ दिया। घटना के बाद पिकअप चालक को पुलिस ने हिरासत में लेने के साथ ही पिकअप को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मां- बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। मृतक के एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें