लन्ष्मण छपरा गांव में युवाओं द्वारा दवाओं का छिड़काव करने वाली टीम को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित ?
- फोटो : BALLIA
जयप्रकाश नगर। कोरोना से बचाव के लिए ग्राम लक्ष्मण छपरा में ग्रामीणों ने रविवार को खुद छिड़काव कराकर गांव को सैनिटाइज किया। लोगों को जागरूक भी किया। छिड़काव करने वाले को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित भी किया गया। समाजसेवी रणधीर सिंह नन्हें के नेतृत्व में गांव के घूरा यादव, काशीनाथ पांडेय, मृत्युंजय सिंह, संजय पटेल, श्रीभगवान गोंड तथा सतेंद्र पांडेय आदि ने स्वयं के सहयोग से सैनिटाइजर की व्यवस्था कर पूरे गांव में छिड़काव कराया व आम नागरिकों को सोशल-डिस्टेंस व चेहरे पर मॉस्क या गमछा लगाने की सलाह दी। युवाओं ने गांव में अपने-अपने घरों की सफाई व नाली-गलियों को स्वयं स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया।