फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर अनशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। ग्रामसभा गोविंदपुर दुगौली की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नवयुवा शक्ति दल के अध्यक्ष शक्ति सिंह ने प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार से अनशन शुरू कर दिया। अनशन स्थल पर हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने मांगें पूर्ण होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प जताया। शक्ति सिंह ने बताया कि ग्रामसभा की जनहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामवासियों ने संबंधित अधिकारियों का कई बार ध्यान आकृष्ट कराया, लेकिन अधिकारी संवेदनहीन बने रहे। ऐसे में आंदोलन के लिए विवश होना पड़ा। कहा कि मांगें पूर्ण होने तक अनशन जारी रहेगा। अनशन कार्यक्रम को मिल रहे जनसमर्थन से आंदोलनकारियों के हौसले बुलंद हैं। इस मौके पर मुन्ना सिंह, महातम यादव, राजू पासवान, अनुज सिंह, बजरंगी, सौरभ, प्रमोद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें