फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात सूत्रीय मांगों को विद्युत उपकेंद्र परिसर में ग्रामीणों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। नगर तथा क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति तथा बिल में अनियमितता को लेकर बिजली ग्रामीणों ने अतुल कुमार पांडेय बब्लू के नेतृत्व में विद्युत उपकेंद्र रेवती पर मंगलवार को धरना दिया। ग्रामीणों ने रामपुर पावर स्टेशन से रेवती उपकेन्द्र को जोड़ने, हुसैनाबाद पावर स्टेशन से रेवती को जोड़ने, बीज गोदाम के पास अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। साथ ही रेवती क्षेत्र में ग्रामीण रोस्टर से बिजली की आपूर्ति होती रही है। जबकि रेवती नगर पंचायत के उपभोक्ताओं से शहरी रोस्टर का पैसा लिया जाता है। नगर पंचायत रेवती में विद्युत आपूर्ति के लिए अलग से फीडर व्यवस्था कराने, सभी ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि के साथ जर्जर तारों को बदलने की भी मांग की। कहा कि बलिया पावर स्टेशन से सप्लाई के कारण बिजली आपूर्ति सदैव बाधित रहती है। जिसके कारण बीते 40 दिनों में 720 घंटे की बजाए 340 घंटे ही बिजली मिल सकी। तीन घंटे के धरना के बाद भी किसी सक्षम अधिकारी के नहीं पहुंचने पर धरनारत लोग धरना स्थल से उठ कर सड़क को जाम करते हुए रेवती बलिया मुख्य मार्ग पर बैठ गए। कुछ ही देर के बाद एसडीओ अशोक वर्मा जेई आनंद कुमार के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। जिनके द्वारा बीज गोदाम पर एक सप्ताह में अतिरिक्त ट्रान्सफार्मर लगाने, टाउन फीडर को ग्रामीण क्षेत्रों से अलग करने तथा बिसौली पावर स्टेशन से रेवती को जोड़ने का आश्वासन देने पर जाम समाप्त कर दिया। इस मौके पर ओमकार नाथ ओझा, भोला ओझा, सान्तिल गुप्ता, रवि उपाध्याय, गौतम चौहान, रघुनाथ तुरहा आदि रहे। अध्यक्षता बैजनाथ पाण्डेय तथा संचालन ओमप्रकाश कुंवर मुन्नू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें