बांसडीह रोड। विकास खण्ड दुबहड़ अंतर्गत चन्द्रपुरा गांव में मंगलवार को सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए भूमिपूजन समाजसेवी दिगम्बर सिंह एवं प्रधान प्रतिनिधि विशाल कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उन्होंने ईंट जोड़कर सामुदायिक शौचालय की नींव रखी। कहा कि सामुदायिक शौचालय निर्माण हो जाने से ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। कहा कि सामुदायिक शौचालय बन जाने के बाद जिनके घर में जमीन के अभाव में शौचालय नहीं बना है उन परिवारों को शौच के लिए खुले में नहीं जाना पड़ेगा। इस मौके पर पृथ्वी नाथ सिंह, सुशील सिंह, बनारसी, वीरेंद्र आदि रहे।