फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर किया अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। अघोषित बिजली कटौती को लेकर शनिवार को गांव के करीब 30 लोग रजईपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच गए और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अनशन पर बैठ गए।
विज्ञापन

अनशनकारियों ने कहा कि सरकार जहां ग्रामीण इलाकों को 18 घंटे बिजली देने का काम कर रही है वहीं विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते मात्र आठ से दस घंटे ही बिजली मिल रही है। अनशनकारी जेई व एसडीओ को उपकेंद्र पर बुलाने की जिद पर अड़ गए। इसके बाद उपकेंद्र पर मौजूद कर्मचारियों ने इसकी सूचना जेई व एसडीओ को दी। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों से जेई सुधीर यादव ने मोबाइल पर वार्ता कर अनशन समाप्त कराते हुए विद्युत आपूर्ति ठीक कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों ने तीन सूत्रीय ज्ञापन एसडीओ बेल्थरारोड के नाम से लाईन मैन उमाशंकर यादव को दिया जिसमें रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति देने, रात में कटौती नहीं करने और क्षेत्र के जर्जर तारों को तत्काल बदलने की मांग रही। इस मौके पर दुर्गा सिंह, गुलशन यादव, दिनेश यादव, प्रमोद यादव, संदीप चौहान, संजय सिंह, सुनील राजभर, सुगंध मिश्रा, अभय, अमित अनीश, राजू, किशोर कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें