फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहायशी झोपड़ी में आधी रात अचानक लगी आग, गृहस्वामी झुलसा

Sun, 09 Apr 2017 08:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
रिहायशी झोपड़ी जलने के बाद राख में बदली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गरमी बढ़ने का साथ ही जिले भर में अगलगी की घटनाएं बढ़ गईं है। शनिवार रात से लेकर रविवार रात तक कई जगहों पर अलग अलग कारणों से आग लगी। सुखपुरा थाना क्षेत्र के अपायल गांव में शनिचरा बाबा मंदिर के समीप शनिवार की आधी रात अज्ञात कारणों से रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई।
विज्ञापन


अगलगी में हजारों रुपये के सामान जल कर राख हो गए और सामानों के बचाने के प्रयास में गृहस्वामी भी बुरी तरह झुलस गया। आसपास के लोगों ने इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।  झोपड़ी मे बंधी गाय भी झुलस गई और  पांच मुर्गियां जलकर मर गई।  

महावीर अखाड़ा रसड़ा बाहरी दलित बस्ती में रविवार की सुबह हाईटेंशन तार की चिंगारी से लगी आग में आधा दर्जन रिहायशी झोपड़ियां राख हो गईं। अगलगी में तीन गायें भी गंभीर रूप से झुलस र्गइं। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


इधर,एचटी लाइन के तारों से निकली चिंगारी से लगी आग में करीब15 कट्ठा में खड़ी गेहूं की फसल राख हो गई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग को शांत किया।

बताया जाता है कि दोकटी थाना क्षेत्र के नवानगर निवासी मुन्नीलाल यादव गांव से कुछ दूरी पर दलनछपरा मौजे में गेहूं की खेती किए हैं और खेत के ऊपर से ही एचटी लाइन गुजरी है।

रविवार को चल रही तेज हवा के कारण तारों के टकराने से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। 
राष्ट्रीय राजमार्ग 31 से दक्षिण पांडेयपुर बाग के समीप बिजली तारों से निकली चिंगारी से रविवार को दयाछपरा निवासी रामेस्वर पांडेय के खेत में आग लग गई। इसमें करीब दो कट्ठा गेहूं की फसल राख हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें