फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में साफ सफाई के लिए ग्रामीणों ने बीडीओ सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। गांवों में सफाईकर्मियों द्वारा साफ-सफाई न किए जाने को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को खण्ड विकास अधिकारी मनियर को ज्ञापन देकर साफ सफाई सुचारू रूप से कराने की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत जिगनी के ग्रामीणों ने खण्ड विकास अधिकारी मनियर रमेश कुमार यादव को दिये गये ज्ञापन में आरोप लगाया है कि कि गांवों में बहुत दिनों से सफाई नहीं होने के कारण सड़कों व नालियों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिससे संक्रमण बिमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। शौचालय निर्माण में फर्जी तरीके से धन निकालकर शौचालय निर्माण में धन का बंदरबांट कर दिया गया है। ग्रामीणों ने मांग किया कि साफ सफाई तथा शौचालय निर्माण की सूची से सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई की जाय। ज्ञापन देने वालों में धर्मेंद्र प्रताप सिंह, गजेंद्र कुमार वर्मा, मनीष सिंह, धनजी, नारद चौहान, कमलेश सिंह, रणजीत बहादुर सिंह, वंश बहादुर, अशोक, प्रेमनारायण, लालबाबू प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें