फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ग्रामीणों ने अंडर पास बनाने की मांग की, मतदान के बहिष्कार को चेताया

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। डीएवी ढाला रेल फाटक संख्या 18सी को बंद किए जाने से नाराज तरछापार के निवासियों ने रेल फाटक बंद किए जाने की दशा में जनसुविधा के मद्देनजर अंडरपास या ओवरब्रिज बनाने की मांग रेल अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से की है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि रेल दोहरीकरण के चलते डीएवी ढाला रेल फाटक संख्या 18सी को बंद कर दिया गया, जिससे डीएवी इंटर कॉलेज समेत कई विद्यालयों के बच्चों के अलावा दर्जनों ग्रामों के हजारों लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। लोगों ने डीएवी के पास अंडरपास या ओवरब्रिज बनाने की मांग की। ग्रामीणों ने बैनर के साथ नारेबाजी कर अंडरपास या ओवरब्रिज बनाने की मांग की। साथ ही मतदान का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर शिंपू यादव, राहुल पाल, सोनू, लवकुश वर्मा, दीपक, गोरख पाल, बृजमोहन, अतुल वर्मा, सुनील भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें