फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एसडीओ, जेई को बनाया बंधक

Sat, 08 Jul 2017 10:42 PM IST
ballia
विज्ञापन
बिजली - फोटो : SELF
विज्ञापन
 ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि, जर्जर तार बदलने व पांच फीट नीचे तक लटकते विद्युत तार की शिकायत को लेकर मिर्जापुर, बीबी टोला के विद्युत उपभोक्ताओं ने बैरिया प्रधान प्रतिनिधि शिवकुमार उर्फ मंटन वर्मा के नेतृत्व में शनिवार को एसडीओ व जेई को बीबी टोला में करीब दो घंटे तक बंधक बनाए रखा। सूचना पर पहुंचे कोतवाल अविनाश कुमार सिंह ने एसडीओ व जेई को उनके चंगुल से मुक्त कराकर उपकेंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन


विद्युत उपभोक्ताओं का आरोप है कि एसडीओ व जेई को छुड़ाने के दौरान कोतवाल ने सभी ग्रामीणों को भद्दी-भद्दी गालियां दिया। इसको लेकर उपभोक्ताओं में कोतवाल के प्रति जबरदस्त आक्रोश देखा गया। कोतवाल ने जैसे ही एसडीओ व जेई को पावर हाउस पहुंचाया। वैसे ही उपभोक्ता उपकेंद्र पहुंच गए और वहां धरना प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान एसडीओ उमेश कुमार ने बताया कि 100 केबीए के स्थान पर 250 केबीए का ट्रांसफार्मर स्थापित करने के लिए अधिशासी अभियंता के पास प्रस्ताव भेजा गया है। इसके लिए कुछ समय चाहिए। कहा कि जर्जर तार को जल्द बदल दिया जाएगा। लेकिन उपभोक्ता अपने जिद पर अड़े रहे। कहा कि जब तक तार नहीं आएगा जेई रतन लाल बैठे रहेंगे।

अंत में एसडीओ तार लेने के लिए जिला मुख्यालय गए। लेकिन तब तक उपभोक्ताआें ने जेई को पावर हाउस में बैठाए रखा। उपभोक्ताआें का आरोप है कि जेई महीने में एक या दो दिन ही आते है। शेष दिन नदारद रहते है। इस मौके पर संतोष वर्मा, वकील वर्मा, रणजीत वर्मा, प्रकाश वर्मा, विपिन वर्मा, अजीत वर्मा, लालजी वर्मा, हरेंद्र, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें