फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। पकवाइनार-सिधागर मार्ग स्थित मुस्तफाबाद चट्टी पर जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को चक्का जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। साढ़े चार घंटे जाम के दौरान दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतारें लग गयी। ग्रामीण विधायक उमाशंकर सिंह को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी शिवनारायण वैश व चौकी प्रभारी पकवाइनार के आश्वासन पर ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

ढाका-मुस्ताफाबाद के बीच करीब दो किमी जर्जर सड़क के नव निर्माण की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने 10 बजे चक्का जाम कर दिया। नारेबाजी के बीच प्रदर्शनकारी क्षेत्रीय विधायक उमाशंकर सिंह को आने की मांग करते रहे। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि कई बार आश्वासन के बावजूद सड़क का निर्माण नहीं किया जा सका है। जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना उठाना पड़ता है। चक्का जाम ढाई बजे समाप्त हुआ। इस मौके पर अंजनी कुमार, दीपक, सुगंध, सुभाष राजभर, मंजीत, मनीष, इंद्रजीत, राहुल, शनि, अरविंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें