फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 72 घंटे बिजली गुल रहने पर ग्रामीणों ने जाम किया मार्ग

विज्ञापन
उधरन-सेमरी क्षेत्र में 72 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से आक्रो​शित होकर सड़क जाम क
विज्ञापन
भीमपुरा। चक्रवाती तूफान के दौरान पेड़ गिरने से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो गई। उधरन-सेमरी क्षेत्र में 72 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को भीमपुरा-बेलौली मार्ग पर सेमरी गांव के समीप आंशिक जाम लगा दिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शक्ति कुमार सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने जर्जर तार और खंभों की समस्या उठाते हुए कहा कि शिकायतों के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। जाम की सूचना पर विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आपूर्ति बहाल करने का काम शुरू किया। कर्मचारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। देर रात बिजली आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। अवर अभियंता हुकुमचंद ने बताया कि तूफान से विद्युत व्यवस्था प्रभावित हुई थी। विभागीय कर्मचारी लगातार काम कर रहे थे। क्षेत्र के सभी गांवों में आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें