फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बालिका के बरामदगी के लिए ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

विज्ञापन
दुबहर क्षेत्र के आखार(बैजनाथ) गांव से अपह्त बालिका की तलाश करने की मांग को लेकर एनएच-31 जाम कर रहे लो - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
दुबहर। ग्राम पंचायत अखार बैजनाथ छपरा निवासी त्रिभुवन प्रसाद की 11 वर्षीय बेटी बुधवार की शाम अचानक लापता हो गई। उसका कोई सुराग न मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह 8:30 बजे से लेकर 10:30 बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग चक्काजाम कर दिया। दो घंटे बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीण मानें।
विज्ञापन

त्रिभुवन प्रसाद की पुत्री काजल बुधवार की शाम तीन बजे अपने घर से दुकान पर सामान लेने गई थी जो वापस नहीं आई। उसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की खोजबीन में जुट गए। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचकर आसपास के क्षेत्रों में तलाश की। परिजनों की शिकायत पर कई जगह व कई घरों में तलाशी भी ली गई लेकिन उसका पता नहीं चल सका। परिजनों को आशंका है कि उनकी पुत्री का अपहरण किया गया है। इस मामले का जल्द से जल्द खुलासा हो। जब उनका धैर्य टूट गया तो वे ग्रामीणों के साथ शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीएम राजेश कुमार यादव, सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह, कोतवाल विपिन सिंह ने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है। जल्द ही बच्ची को खोज लिया जाएगा। अधिकारियों के आश्वासन पर जाम समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें