फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अंडरपास की मांग के लिए ग्रामीणों ने फिर रोका काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया/मझौंवा। नवकागांव स्थित श्रीनगर-सुघर छपरा मार्ग पर निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे निर्माण काम को दोबारा ग्रामीणों ने रोक दिया। श्रीनगर-सुघर छपरा मार्ग को जाम करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

श्रीनगर से सुघर छपरा एनएच-31 तक जाने वाले मार्ग से दर्जनों गांव के लोगों का आवागमन होता है। छात्र-छात्राएं इसी मार्ग से होकर दुबेछपरा स्थित डिग्री कॉलेज, इंटर जाते हैं। एनएच-31 से होकर बैरिया तहसील मुख्यालय या फिर जिला मुख्यालय की ओर जाते हैं। मौजूदा समय में नवकागांव में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण अंडरपास बनाने की मांग कर रहे हैं।
इसके लिए ग्रामीणों ने छह मई को नवकागांव में प्रधान प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में आंदोलन व धरना प्रदर्शन कर कार्य रोक दिया था। उस समय उपजिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि अंडरपास प्रशासन की अनुमति की बाद बनाया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया था। अब तक मामले का निस्तारण न होने से नाराज ग्रामीणों ने पुनः प्रधान प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में रविवार को नवकागांव में निर्माणधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के पास पहुंच कर कार्य रोक दिया।
विज्ञापन

श्रीनगर-सुघर छपरा मार्ग को जाम करते हुए धरना प्रदर्शन किया। सूचना पर तहसीलदार बैरिया राजीव कुमार राय मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को बताया कि आपकी समस्याओं के मामले में उपजिलाधिकारी ने एनएचएआई के उच्चाधिकारियों से वार्ता की है। एसडीएम छुट्टी पर हैं।
सोमवार को तहसील पहुंचेंगे। तहसील आइये समस्या का समाधान निकलेगा। तहसीलदार के समझाने बुझाने पर ग्रामीणों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया। विजय ओझा, मुक्तेश्वर पासवान, विनय शंकर पांडेय, अवनीश सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें