फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयानंद सिंह बने टीडी कालेज के अध्यक्ष

Tue, 09 Dec 2014 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के श्री मुरली मनोहर टीडी कालेज में छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर विजयानंद सिंह ने कब्जा जमाया है। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंदन यादव को 343 मतों से पराजित किया।
विज्ञापन


महामंत्री पद पर नीरज दूबे निर्वाचित हुए। मतगणना के तत्काल बाद जीते प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण कराया गया। चुनाव अधिकारी डा. राम नरेश यादव ने बताया कि कुल 8304 में            से 3894 छात्र-छात्राओं ने    मतदान किया।

अध्यक्ष पद पर विजयानंद सिंह को 1437 मत मिला। दूसरे नंबर पर रहे चंदन कुमार यादव को 1094 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर अजय कुमार यादव को जीत मिली।

 उन्हें 1720 मत मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रवि प्रकाश सिंह को 769 मत मिले। महामंत्री पद पर नीरज कुमार दूबे को 1291 मत, दूसरे स्थान पर रहे ओमकार सिंह को 1241 मत मिले।
विज्ञापन


पुस्तकालय मंत्री पद पर प्रवीण कुमार वर्मा को 2329 और सिंटू कुमार गुप्त को 1468 वोट मिले। विज्ञान संकाय मंत्री पद पर राशिद खान को 253 और संदीप कुमार गुप्त को 203 मत मिले।

राशिद खान ने जीत दर्ज की। वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर आमिर सुहैल को 285 और गोविंद खरवार को 269 मत मिले। इस प्रकार 16 मतों से आमिर ने जीत दर्ज की है।

 कृषि संकाय प्रतिनिधि के लिए अवनीश कुमार वर्मा को 238, जबकि शैलेंद्र प्रताप श्रीवास्तव को 71 मत मिले। शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद पर अखिलेश कुमार साह ने जीत दर्ज की।

उन्होंने रीतेश कुंवर को हराया। कला संकाय प्रतिनिधि के पद पर अंकुश कुमार ने 1099 पाए और विजयी बने। उन्होंने चंदन कुमार सिंह को हराया।

चुनाव अधिकारी डा. रामनरेश यादव ने चुनाव में लगे शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है। प्राचार्य डा. बीके सिंह ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव के बाद कर्मचारियों को राहत देने के लिए 15 दिसंबर तक कालेज बंद रहेगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें