फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर विजिलेंस टीम ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर विजिलेंस टीम ने रविवार को छापेमारी की। करीब पांच घंटे की छापेमारी में गहन जांच-पड़ताल के साथ ही रेल कर्मचारियों और यात्रियों से पूछताछ की गई। हालांकि संबंधित दस्तावेजों को खंगालने के बाद भी विजिलेंस टीम के हाथ कुछ भी खामी नहीं मिली। इस दौरान स्टेशन परिसर में विजिलेंस टीम की नाम सुनते ही अफरा-तफरी का माहौल रहा। गोरखपुर से आए विजिलेंस टीम में सतर्कता निरीक्षक रमन सिंह, डीके सिंह, ओपी सिंह, श्रवण यादव आदि पांच अधिकारियों की टीम रविवार को 11 बजे पीआरएस काउंटर के बाहर और अंदर दोनों तरफ छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें