फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भीक होकर किसी भी परेशानियों का करें सामना: एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह । शासन के निर्देश पर महिला उत्पीड़न रोकने, बालिकाओं को निर्भीक व जागरूक करने के उद्देश्य से बालिका सुरक्षा महा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रशासन के अधिकारियों को विद्यालयों में जाकर शासन द्वारा महिला सुरक्षा के सारे नियमों को बताना है तथा बालिकाओं को निर्भीक व जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में महिला सुरक्षा के तहत बुधवार को अंकुर पब्लिक इंटर कॉलेज में बुधवार को कार्यक्रम का आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग आईएएस ने बालिकाओं को शासन द्वारा महिला सुरक्षा के लिए बनाए गये सारे नियमों को विस्तार से बताया। इसके साथ ही उन्हें जागरूक व निर्भीकता अपने अंदर लाने पर बल दिया। कहा कि आप सब निर्भीक होकर किसी भी परेशानियों का सामना करना सीखें। विद्यालय आते समय या फिर कही भी कोई दिक्कत आती है तो तुरंत 1090 पर काल कर मदत लें। वहीं, क्षेत्राधिकारी अशोक सिंह ने कहा कि प्रशासन द्वारा एंटी रोमियों टीम का गठन किया गया है। घर से स्कूल जाते वक्त कोई भी मनबढ़ आपके साथ कोई बदतमीजी न कर सकें। कहा कि कल से प्रशासन उन जगहों की निगरानी करेगी। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक तरुण कुमार सिंह पप्पू, प्रधानाचार्य डॉ. नीतू सिंह, कोतवाली प्रभारी गगन राज सिंह, चौकी इंचार्ज काली संकर तिवारी श्रवण वर्मा, भोला यादव आदि मौजूद रहे।
छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक : सिकंदरपुर। तहसील क्षेत्र स्थित जयप्रभा इंटर कॉलेज तिलौली के प्रांगण में बुधवार को महिलाओं व छात्राओं के लिए को बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को सशक्त बनाने व जागरूक करने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि सीडब्ल्यूसी बाल कल्याण अधिकारी मजिस्ट्रेट राजू सिंह व महिला हेल्प लाइन से प्रतिभा यादव और इंस्पेक्टर क्राइम समर बहादुर सिंह ने सुरक्षा से संबंधित जानकारियां देकर जागरूक करने का काम किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक, टीचर्स समेत सभी छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें