फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: राष्ट्रनिर्माण का आधार बनने वाला संगठन है विद्यार्थी परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरक्ष प्रांत के 65वें प्रांत अधिवेशन का आयोजन टीडी काॅलेज में स्थापित मंगल पांडेय नगर में हुआ। इसमें वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्रनिर्माण का आधार बनने वाला संगठन है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि विद्यार्थी परिषद वह छात्र संगठन है जो आम छात्र के भीतर देशभक्ति और राष्ट्रभक्ति के गुणों को विकसित करता है। विद्यार्थी परिषद राष्ट्र की शक्ति में परिवर्तित करता है। और युवाओं में नेतृत्व, चरित्र, अनुशासन तथा राष्ट्रनिष्ठा जैसे मूल्यों का संचार कर राष्ट्र पुनर्निर्माण का आधार तैयार करता है।
विशिष्ट अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद की कार्यशालाओं से तैयार हुआ कार्यकर्ता आज देश के तमाम महत्वपूर्ण दायित्वों को सफलतापूर्वक निभा रहा है। अभाविप ने चरित्र, क्षमता और राष्ट्रभावना से ओतप्रोत युवाओं की एक ऐसी पीढ़ी तैयार की है जिस पर देश गर्व करता है और मुझे भी गर्व है कि मैं स्वयं अभाविप का सदस्य रहा हूं। अभाविप गोरक्ष प्रांत अधिवेशन के उद्घाटन समारोह में गोरक्ष प्रांत के 17 संगठनात्मक जिलों से लगभग 1000 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, विशिष्ट अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. राजशरण शाही ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन समारोह के पहले सत्र 2025–26 के प्रांत अध्यक्ष के लिए गोरखपुर के डॉ. राकेश प्रताप सिंह सिंह और मऊ जिले के शशिकांत मंगलम गुप्ता को प्रांत मंत्री मनोनीत किया गया।
इस मौके पर स्वागत समिति अध्यक्ष रमेश चंद्र सर्राफ, स्वागत समिति मंत्री कीर्ति शेखर पाठक , अभाविप प्रांत अध्यक्ष डॉ. राकेश प्रताप सिंह, प्रांत मंत्री शशिकांत मंगलम गुप्ता राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्ल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रांत के सह प्रांत प्रचारक रमेश,अभाविप पूर्वी उत्तरप्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही, प्रो. उमा श्रीवास्तव, निवर्तमान प्रदेश मंत्री मयंक राय, ऋषभ सिंह विशेन, अर्पित कसौधन, किशन मिश्रा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें