फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के असलहा लहराने का वीडियों वायरल, जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। स्थानीय बाजार में बिजली बिल वसूली के दौरान कारोबारी और अवर अभियंता की भिड़ंत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मामला तूल पकड़ गया। भिड़ंत के दौरान व्यापारी ने असलहा लहराया था। इसका वीडियो वायरल होते ही डीएम के निर्देश पर पुलिस ने कारोबारी का असलहा जब्त कर लिया है। उसके निरस्तीकरण की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

उधर, बिजली विभाग की टीम की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार की रात कारोबारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। नगरा कस्बे के सराफा कारोबारी अमरेंद्र की मेन गली में दुकान है। दुकान से कुछ दूर पर कारोबारी का घर भी है। सोमवार की शाम बकाया बिजली बिल को लेकर जेई के साथ व्यापारी की भिड़ंत हो गई। इस दौरान व्यापारी ने असलहा लहराया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बिजली विभाग के अधिकारियों ने डीएम को घटना का वीडियो भेजा। डीएम के निर्देश पर नगरा पुलिस कारोबारी का असलहा जब्त कर लिया।
उधर, कारोबारी पर दर्ज मुकदमे से आक्रोशित नगरा बाजार के कारोबारियों बैठक कर अवर अभियंता के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने एवं स्थानांतरण की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि घटना की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो बाजार बंद कर विरोध करेंगे। कारोबारियों का आरोप है कि जब सराफा कारोबारी का पूरा बिल जमा है तो बाद में फिर 20 हजार का बिल देकर कारोबारियों का दोहन किया जा रहा है। बैठक में पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव सिंह चंदेल, गणपति गोड, राम जी मद्धेशिया, काशीनाथ जायसवाल, अशोक गुप्ता, मन्नू मद्धेशिया, ब्रजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें