बलिया। आशा कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश के प्रदेश व्यापी आह्वान पर सोमवार को आशाओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान आशाओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि आशा एवं संगीनियों की जनवरी 2022 से बकाया मानदेय को तत्काल दिलाया जाए। कोविड के समय आशाओं ने जान जोखिम में डालकर काम किया था। इसके बाद भी उनका भुगतान नहीं किया जा रहा है सहित अन्य मांगे शामिल है। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए आशा कर्मचारी यूनियन की जिलाध्यक्ष संगीता सिंह कहा कि यदि समय से हमारे मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन के अगले चरण में हम सभी विभागीय कार्यों का बहिष्कार करेंगे।