फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नई दिल्ली में चंद्रशेखर के समाधि स्थल पर उप राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री, जननायक चन्द्रशेखर 99 वीं जयंती पर उनकी समाधि जननायक स्थल विजय घाट नई दिल्ली
विज्ञापन
बलिया। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 99वीं जयंती पर नई दिल्ली में उनके समाधि स्थल जननायक (निकट विजय घाट) पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, जितिन प्रसाद, गिरिराज सिंह, भाजपा महामंत्री अरुण सिंह, राधा मोहन अग्रवाल, सांसद निशिकांत दुबे, सुप्रिया सुले, सीएम रमेश, टीडीपी श्रीकृष्णा, दुष्यंत सिंह, सुबोध कान्त सहाय, एस. सेल्वगनाबथी, नरेश बंसल, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं पूर्व मंत्री आरपीएन सिंह, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, युवा चेतना के रोहित सिंह आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर व सुषमा शेखर ने बताया कि आज से चंद्रशेखर के शताब्दी वर्ष (2026–27) का औपचारिक शुभारंभ हुआ है। जिसके अंतर्गत वर्षभर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी, ताकि उनके व्यक्तित्व, कृतित्व एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें