फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंका

Fri, 20 Mar 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रनेताओं ने शुक्रवार को टीडी कालेज चौराहे पर गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला दहन किया। साथ ही कुलपति के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इसके बाद छात्रसंघ भवन में बैठक की।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए टीडी कालेज के पूर्व महामंत्री मनीष दूबे मनन ने कहा कि गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति को छात्रसंघ बहाल होने के बाद से लूट-खसोट करने का मौका नहीं मिला है, जिससे वे छात्रसंघ पर प्रतिबंध लगाने जैसे घिनौने आपत्ति जनक बयान दिए है।

जिसे छात्रसंघ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। छात्र और छात्रनेता अपने हक-हकूब  की लड़ाई के लिए पूरी ताकत के साथ संघर्ष करेंगे। राघवेंद्र प्रताप सिंह गोलू ने कहा कि छात्रसंघ पर प्रतिबंध लगाना छात्रहित में अनुचित है, जिसे छात्रसंघ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर नीरज दूबे, रायफल सिंह, मनोज कुमार, राकेश शर्मा, इम्तियाज, मोनू खां आदि  लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता राजेश सिंह एवं संचालन मोहित ओझा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें