फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा, सुरक्षा और संस्कार के लिए हुई थी विहिप की स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विश्व हिंदू परिषद की स्थापना 29 अगस्त 1964 को सेवा, सुरक्षा और संस्कार के भाव को स्थापित करने के लिए की गई थी। विहिप आज अपना 58वां स्थापना दिवस मना रहा है। संस्था ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर के स्वप्न को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उक्त बातें टाउन हॉल के बापू भवन में रविवार को विश्व हिंदू परिषद के 58वें स्थापना दिवस पर प्रांत उपाध्यक्ष ओमकार राय शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि कहीं।
विज्ञापन

प्रांत सहमंत्री एवं जिलाध्यक्ष मंगलदेव चौबे ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी अपने लोगों के बीच अपनी संस्कृति का प्रचार प्रसार कर रहा है। विशिष्ट अतिथि श्रीनाथ बाबा मठ के महंत कौशलेंद्र गिरि ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद अपने मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी, बजरंग दल जैसे आनुषांगिक इकाइयों द्वारा समाज में प्रत्येक वर्ग के बीच समान रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज किए हुए है। यह कार्यक्रम विश्व हिंदू परिषद का केंद्रीय कार्यक्रम था। इससे पहले अलग-अलग प्रखंडों, गांव और ग्राम समितियों में स्थापना दिवस के 250 कार्यक्रम आयोजित किए गए। 162 लोगों ने विश्व हिंदू परिषद की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम को राजनारायण तिवारी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर भारती सिंह, ईश्वरनश्री, श्याम, अरुण सिंह, अर्जुन, अजय श्रीवास्तव, संजीव दूबे आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष राजनारायण तिवारी और संचालन जिला कार्याध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें