फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेनानी की प्रतिमा लगेगी, बनेगा पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। जंगे आजादी के समर्पित सिपाही राधामोहन सिंह के पैतृक गांव सोनबरसा में उनकी आदमकद प्रतिमा लगाने और पार्क बनाने के लिए रविवार की शाम सांसद वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में जनचौपाल लगाई गई।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि राधामोहन सिंह उस जमाने में एमएससी और एलएलएम किए थे। वह न्यायमूर्ति बन सकते थे लेकिन देश को आजाद कराने के लिए जंगे आजादी में कूद पड़े। उनके जन्म स्थान पर बहुत पहले स्मारक बन जाना चाहिए था। प्रतिमा जल्द ही बन कर तैयार हो जाएगी। प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। ब्लॉक प्रमुख कन्हैया सिंह ने मुरली छपरा पंचायत की तरफ से राधामोहन सिंह के नाम पर पार्क बनवाने की घोषणा की। मौके पर श्यामसुंदर उपाध्याय, धर्म मिश्र, नागेंद्र सिंह, पंटू उपाध्याय, कुलदीप सिंह मौजूद रहे। संचालन मनोज सिंह और अध्यक्षता डॉ. रामाशंकर सिंह ने की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें