फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: बिना एचएसआरपी वाले वाहनों पर लगेगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। यदि आपके वाहन पर हाईसिक्योरिटी नंबर नहीं है तो तत्काल इसे लगवा लें। क्योंकि शासन ने हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए 15 फरवरी को अंतिम तिथि तय की थी। आज यानी बुधवार को यह समयसीमा पूरी रही है। अफसरों का कहना है कि इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। पकड़े जाने पर बिना हाईसिक्योरिटी नंबर के वाहनों को भारी भरकम जुर्माना भी अदा करना पड़ेगा।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के आरआई राजभूषण चौधरी ने बताया कि वाहनों पर हाईसिक्योरिटी नंबर को लेकर सक्रियता बढ़ा दी गई है। जिले में करीब एक लाख दो पहिया, करीब पचास हजार निजी व व्यावसायिक चार पहिया व ऑटो संचालित हो रहे हैं। इनमें से व्यावसायिक वाहनों में 90 फीसदी पर हाईसिक्योरिटी नंबर लग चुके हैं, जबकि निजी वाहनों में अब तक यह आंकड़ा 55 प्रतिशत ही है। 50 फीसदी बाइक के नंबर भी हाईसिक्योरिटी हो चुके हैं, जबकि ऑटो रिक्शा पर मात्र 30 फीसदी पर ही सुरक्षित नंबर प्लेट लगे हैं। बिना हाईसिक्योरिटी नंबर वाले वाहनों का आरटीओ से कोई कार्य नहीं हो सकेगा। यहां तक कि यदि ड्राइविंग लाइसेंस भी बनवाना है तो परीक्षा अलग है। सबसे पहले उस वाहन का नंबर प्लेट जांचा जाएगा, जिसका नंबर ऑनलाइन आवेदन में शो करेगा, ऐसे वाहनों का ड्राइविंग लाइसेंस बनेगा।
एआरटीओ प्रवर्तन अरुण कुमार राय ने बताया कि हाईसिक्योरिटी नंबर के प्रति शासन गंभीर है। विभाग अभी ऐसे वाहन स्वामियों को चेतावनी दे रहा है। जांच-पड़ताल में यदि ऐसे वाहन पकड़े जाते हैं तो उन पर भारी भरकम जुर्माना तो लगेगा ही, पंजीयन भी निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें