बांसडीहरोड में विगत दिनों आभूषण की दुकान में हुई चोरी के पर्दाफाश की मांग को लेकर एसपी कार्यालय प
- फोटो : BALLIA
बलिया। व्यापार मंडल एवं स्वर्णकार संघ के सदस्य बांसडीह रोड आभूषण चोरी मामले में पुलिस अधीक्षक से मिले। व्यापारियों ने चोरी की घटना का चार दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग न होने की बात कही। व्यापारियों ने जल्द खुलासे की मांग की।
उन्होंने कहा कि बांसडीह रोड़-सहतवार मार्ग पर शारदा ज्वेलर्स नाम की आभूषण की दुकान है। चोरों ने 10 फरवरी की देर रात दुकान का रोशनदान तोड़कर अंदर रखी तिजोरी का ताला तोड़ उसमें रखे 1 किलो 200 ग्राम सोने के गहने व करीब 24 किलो चांदी के गहने व दो लाख नगदी चुरा लिए। दुकानदार लाल बाबू सोनी ने कहा कि जल्द चोरी का खुलासा व गहनों की बरामदगी नही हुई तो हमारा परिवार भुखमरी के कगार पर आ जाएगा। व्यापारियों ने एसपी से मामले के खुलासे की मांग की। इस दौरान सुनील सर्राफ, विजय गुलर, रणजीत सोनी, मदन सोनी, अनिल सोनी, विनय सोनी, शत्रुघन स्वर्णकार, तारा चंद, मुकेश कुमार, सुनील गुप्ता आदि रहे।