फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन मालिकों को मिलेगा इस बार 11-15 फीसद अधिक किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विधानसभा चुनाव-2022 में लगने वाले छोेटे-बड़े वाहनों का किराया रोज के हिसाब से तय कर दिया गया है। लोकसभा चुनाव-2019 की तुलना में इस बार हल्के मोटर वाहन का किराया 11 प्रतिशत बढ़ाया गया है। वहीं, भारी मोटर वाहन के स्वामियों को 15 प्रतिशत अधिक किराया भाड़ा भुगतान किया जाएगा। विधानसभा चुनाव में इस बार 1600 से ज्यादा छोटे-बड़े वाहनों की आवश्यकता है। हालांकि इससे अधिक वाहन अधिग्रहित किए गए हैं।
विज्ञापन

बलिया जनपद में छठे चरण में तीन मार्च को मतदान होने जा रहा है। पोलिंग पार्टियों की रवानगी, पेट्रोलिंग करने वाले मजिस्ट्रेट व पुलिस फोर्स को गाड़ी उपलब्ध कराई जानी है। चुनाव में 1620 सौ छोटे-वड़े वाहनों की आवश्यकता होगी। इसमें 820 छोटे वाहन, 740 बसें, 50-60 ट्रकों की भी आवश्यकता है। वाहनों को अधिग्रहीत करने के लिए परिवहन विभाग की ओर से वाहन स्वामियों को नोटिस भेजा गया है। 70 फीसद नोटिसों का तामिला भी करा लिया गया है। वाहनों को अधिग्रहित करने बाद विभाग की ओर से इसमें डीजल, पेट्रोल भरवाया जाएगा। साथ ही इसकी लॉग बुक बनाई जाएगी। निर्वाचन आयोग ने वाहनों का किराया निर्धारित कर दिया है? लोकसभा चुनाव वर्ष 2019 में के किराया से छोटे वाहनों में 11 फीसद व बड़े वाहनों में 15 फीसद तक की वृद्धि की है। आयोग ने वाहन के माडल व इंधन के आधार पर किराया निर्धारित किया है। छह रुपये से 18 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान दिया जाएगा। वर्ष 2019 में डीजल की कार का 16 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान हुआ था। इस बार 18 रुपये प्रति किमी के हिसाब से दिया जाएगा। इसी तरह से अन्य वाहनों के किराया में वृद्धि की गई है। नोटिस के बाद वाहन उपलब्ध नहीं कराने वाले मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। वाहन सीज करने जैसी कार्रवाई की जाएगी। वाणिज्य वाहनों के कमी होने पर निजी प्रयोग वाले वाहन कार आदि को भी अधिग्रहण किया जाएगा।
एआरटीओ अरुण राय ने बताया कि आवश्यकता से अधिक वाहनों मालिकों को नोटिस दिया है। 70 फीसद नोटिस का तामीला हुआ है। मतदान से दो दिन पहले वाहन उपलब्ध कराने का आदेश है। इस बार वाहनों के किराया में 11 से 15 फीसद तक वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें