फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चौक में वाहनों का प्रवेश बंद, आठ नवंबर तक लागू रहेगा रूट डायवर्जन

विज्ञापन
नगर के स्टेशन रोड ​स्थित सेनानी चौराहा से चौक में जाने वाले मार्ग पर किया गया बैरिके​डिंग।संवाद
विज्ञापन
बलिया। दीपावली से छठ पर्व तक शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष यातायात योजना लागू की है।
विज्ञापन

छह से आठ नवंबर तक सुबह आठ बजे से रात 12 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। इसके साथ ही चौक क्षेत्र में तीन और चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध रहेगा।
यातायात पुलिस ने विभिन्न मार्गों पर बैरियर लगाकर वाहनों को रोकने और वैकल्पिक मार्गों से निकालने की व्यवस्था की है। शहर में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए पांच स्थानों पर पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। फेफना से आने वाले वाहनों को गड़वार-सुखपुरा मार्ग से होकर जाना होगा।
विज्ञापन

त्योहार के मद्देनजर बाजार में खरीदारों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए एसपी डॉ. ईरज राजा के निर्देश पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। कासिमबाजार, ओक्डेनगंज, आर्य समाज रोड, मालगोदाम, हनुमानगढ़ी मंदिर तिराहा, गुदरी बाजार और चमनसिंह बाग रोड तिराहे पर बैरिकेडिंग की गई है। चौक क्षेत्र में चार पहिया वाहनों के साथ ही ई-रिक्शा का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।
बृहस्पतिवार सुबह से ही बाजार में खरीदारी करने वालों की भीड़ रही। शुक्रवार को धनतेरस पर भीड़ और बढ़ने की संभावना को देखते हुए बाइक के प्रवेश पर भी रोक लगाने की तैयारी है। ट्रैफिक प्रभारी अनवर अली ने बताया कि त्योहार को देखते हुए तीन और चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन

एएसपी दक्षिणी संजय वर्मा ने बताया कि बाजार और प्रमुख चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। कहीं जाम लगने पर तत्काल पुलिस कार्रवाई कर रास्ता खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें