फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन पेड़ से टकराया, 22 कांवरिये जख्मी

Thu, 20 Jul 2017 11:59 PM IST
ballia
विज्ञापन
इंदरपुर के पास दुर्घटना में घायल कांवरिये जिला अस्पताल में इलाज करातेे। - फोटो : ballia
विज्ञापन
फेफना थाना क्षेत्र के इंदरपुर चट्टी के पास गुवार की सुबह कावंरियों से भरा वाहन पेड़ से टकरा गया। जिससे उसमे सवार 22 कांवरिये घायल हो गए। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा घायलों को वाहन से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। कांवरिये बाबा धाम से जलाभिषेक कर गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कावंरियों का जत्था बाबा धाम से जल चढ़ाकर पिकअप से घर लौट रहा था। इसी बीच वाहन असंतुलित होकर इंदरपुर के पास पेड़ से जा टकराया।  जिससे उसमें सवार रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के बर्रेबोझ जाम निवासी संजीव (22), हरेराम (45), सुनील कुमार (25), कमलेश(22), राकेश (40), लालू प्रसाद (25), जुगुल (16), भोला (20), सूरज (15), मंधाता (40), कमलेश (20), रमेश (25), राकेश (35), धनजी (28) व विजय कुमार (30) घायल हो गए। कांवरियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहन से निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल विजय व संजीव को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। इनके अलावा सात अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बार घर वापस भेज दिया गया।

बलियाः रसड़ा कोतवाली क्षेत्र डेहरी गांव के समीप गुरुवार की शाम पिकअप की टक्कर से सायकल सवार वृद्ध गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे रसड़ा सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी  हालत गंभीर देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल वृद्ध कोतवाली क्षेत्र प्रधानपुर निवासी साधू (62) है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें