इंदरपुर के पास दुर्घटना में घायल कांवरिये जिला अस्पताल में इलाज करातेे।
- फोटो : ballia
फेफना थाना क्षेत्र के इंदरपुर चट्टी के पास गुवार की सुबह कावंरियों से भरा वाहन पेड़ से टकरा गया। जिससे उसमे सवार 22 कांवरिये घायल हो गए। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा घायलों को वाहन से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। कांवरिये बाबा धाम से जलाभिषेक कर गांव लौट रहे थे।
बताया जा रहा है कि कावंरियों का जत्था बाबा धाम से जल चढ़ाकर पिकअप से घर लौट रहा था। इसी बीच वाहन असंतुलित होकर इंदरपुर के पास पेड़ से जा टकराया। जिससे उसमें सवार रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के बर्रेबोझ जाम निवासी संजीव (22), हरेराम (45), सुनील कुमार (25), कमलेश(22), राकेश (40), लालू प्रसाद (25), जुगुल (16), भोला (20), सूरज (15), मंधाता (40), कमलेश (20), रमेश (25), राकेश (35), धनजी (28) व विजय कुमार (30) घायल हो गए। कांवरियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहन से निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल विजय व संजीव को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। इनके अलावा सात अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बार घर वापस भेज दिया गया।
बलियाः रसड़ा कोतवाली क्षेत्र डेहरी गांव के समीप गुरुवार की शाम पिकअप की टक्कर से सायकल सवार वृद्ध गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे रसड़ा सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल वृद्ध कोतवाली क्षेत्र प्रधानपुर निवासी साधू (62) है।