फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सब्जी विक्रेताओं में मारपीट, एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के केवरा चट्टी पर शनिवार को सब्जी की दुकान लगाने को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक पक्ष के घायल की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

केवरा निवासी हीरालाल तुरहा ने पुलिस को तहरीर दी थी कि वह शनिवार को केवरा चट्टी पर प्रतिदिन की भांति तय स्थान पर सब्जी बेच रहा था। तभी विपक्षी विनोद तुरहा व अन्य उनकी दुकान के सामने अपनी सब्जी रखकर बेचने लगे। इसका विरोध करने पर वे आक्रामक हो गए। गाली देते हुए लात घुसे व डंडे से मारने लगे। बीच बचाव करने आए मेरे घर के सदस्यों को भी मारा पीटा गया।
घटना के संबंध में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर बांसडीह योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि सब्जी बेचने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। एक पक्ष के घायल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें