बलिया। सब्जी का बाजार बीते दस दिनों में अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा है। हालांकि कुछ सब्जियों के भाव में हल्का उछाल आया है।
सब्जी विक्रेताओं की मानें तो इस वर्ष आई बाढ़ व अतिवृष्टि के चलते सब्जियों की आवक काफी कम होने और मांग अधिक होने से पिछले महीनों में बाजार काफी गरम रहा। अब सब्जियों का उत्पादन आसपास के इलाकों में होने लगा तो भाव अधिक नहीं बढ़ रहा है। हालांकि बाजार में मशरुम, शिमला मिर्च व मटर अभी भी काफी महंगा है। जिले में गंगा किनारे तीन हजार हेक्टेयर के अलावा अन्य नौ हजार हेक्टेयर में प्रमुख रूप से सब्जियों की खेती की जाती है। कई इलाके तो सब्जी उत्पादन के हब माने जाते हैं जहां से बिहार के अलावा आसपास जिले में भी सब्जी की आपूर्ति की जाती है। लेकिन इस वर्ष गंगा में आई बाढ़ के कारण सब्जी की खेती काफी प्रभावित हुई। इसके अलावा लगातार बारिश से ऊंचे इलाकों में जलभराव से सब्जी की खेती नष्ट हुई जिससे उत्पादन पर असर पड़ा। लेकिन आलू, भिंडी, करैली आदि सब्जियों के भाव में हल्का उछाल आया है।
-----------------------------
सब्जियों के भाव-- प्रति किलो में
सब्जी- 10 दिनों पहले- अब
भिंडी - 40 60
बैंगन - 40 30
नेनुआ - 30 40
टमाटर- 30 20
लौकी - 40 30
खीरा- 60 40
गोभी- 30 20 प्रति पीस
बोड़ा- 50 40
बींस- 40 30
शिमला मिर्च 120 100
मशरुम- 40 25 प्रति पैकेट
करेली- 40 60
गाजर- 40 25
मटर- 40 20
-------------------