फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास के अपात्र का चयन करने पर वीडीओ निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र ने पीएम आवास के लिए अपात्रों का चयन करने के आरोप में बेलहरी ब्लॉक के भरसौता के ग्राम विकास अधिकारी विनोद तिवारी को निलंबित कर दिया है। दो दिनों पहले डीडीओ ने मामले की जांच की थी।
विज्ञापन

विकास खंड बेलहरी अंतर्गत ग्राम सभा भरसौता के ग्रामीणों ने ग्राम विकास अधिकारी पर आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपात्रों का चयन किया गया है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने परियोजना निदेशक डीआरडीए से करते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की थी। डीआरडीए के पीडी डीएन दुबे और सहायक अभियंता के साथ ही लघु सिंचाई के अवर अभियंता ने संयुक्त रूप से 18 नवंबर को भरसौता गांव पहुंच कर प्रकरण की जांच की। जांच में सामने आया कि तीन अपात्रों का चयन किया गया है। अधिकारियों की टीम ने इसके लिए ग्राम विकास अधिकारी को दोषी माना और कार्रवाई के लिए डीडीओ को भेजा। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित करते हुए उन्हें बांसडीह ब्लॉक मुख्यालय से संबद्ध कर दिया। डीडीओ ने इस मामले की जांच के लिए गड़वार के बीडीओ को नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें