बैरिया। छपरा-बलिया रेलखंड के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन यार्ड में रिमाडलिंग के चलते पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने 05446 डाउन और 05445 अप वाराणसी-छपरा पैसेंजर ट्रेन को 13 से 20 अक्टूबर तक के लिए निरस्त कर दिया है। वहीं, बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस 1531 अप और 1532 डाउन को एक घंटा समय नियंत्रित करके चलाया जाएगा। पवन एक्सप्रेस जयनगर लोकमान्य तिलक टर्मिनल ट्रेन को 30 मिनट नियंत्रण करके चलाया जाएगा। इसके अलावा, कोलकाता-गोरखपुर अप, डाउन एक्सप्रेस को एक घंटा 20 मिनट नियंत्रित करके चलाया जाएगा। सुरेमनपुर के स्टेशन मास्टर एलपी वर्मा ने बताया कि सूरत-छपरा के बीच चलने वाली ताप्ती गंगा एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस सहित इस मार्ग से गुजरने वाली अन्य ट्रेनों का भी समय नियंत्रित किया जाएगा। इससे सभी गाड़ियों को इस मार्ग से गुजरने में अपने निर्धारित समय से कुछ देरी होगी।