फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्विक महामारी से बचने के लिए वैक्सीन जरुरी: सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। वैश्विक महामारी कोविड-19 एक बार फिर से पांव पसार रही है। इसके मद्देनजर ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन लगवाने की जरूरत है। वैक्सीन से होने वाले लाभ के प्रति आमजनता को जागरूक किया जाना जरूरी है। यह बातें सीएमओ डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने शुक्रवार को नर्सिंग होम एससोसिएशन की ओर से आयोजित प्रेसवार्ता में कही। सीएमओ ने कहा कि वर्तमान परिवेश में जनपद के जिला अस्पताल, जिला महिला चिकित्सालय, समस्त सीएचसी पर प्रतिदिन कोविड-19 का टीका लगाया जा रहा है। जबकि पीएचसी तथा न्यू पीएचसी पर सोमवार, गुरुवार व शुक्रवार को टीकाकरण हो रहा है। सरकारी संस्थानों में यह सुविधा पूरी तरह से नि:शुल्क है। जबकि निजी संस्थानों में शुल्क लेकर टीका लगाया जाएगा। जिसके प्रति डोज का मूल्य शासन स्तर पर 250 रुपये निर्धारित की गई है। सप्ताह में चार दिन निजी संस्थानों में टीकाकरण किया जा रहा है। जनपद में तीन निजी संस्थानों में यह सुविधा उपलब्ध है। इसमें नगर के कदम चौराहा स्थित महावीर सिंह हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, चौक स्थित शांति देवी नेत्रालय, तथा मझौली स्थित शांति हॉस्पिटल। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. हरिनंदन प्रसाद, डॉ. पी के सिंह, डॉ. बीके गुप्ता,डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. अभिषेक गुप्ता, डॉ. मल्लिका चौधरी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें