फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना स्लॉट बुकिंग नहीं लग रही वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बिना स्लॉट बुकिंग के टीकाकरण नहीं किया जा रहा है। ऐसे में बुधवार से ही लोग वापस लौट रहे हैं। ऐसा चिकित्साधिकारियों के बिना रजिस्ट्रेशन के वैक्सीन नहीं लगाए जाने के फरमान पर हो रहा है। उधर, जनसेवा केंद्रों पर वेबसाइट नहीं खुलने पर लोग परेशान हो रहे हैं। एक तरफ सरकार जहां ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन लगाने का फरमान जारी किया जा रहा है। वहीं, चिकित्सा अधिकारियों के नए फरमान इसमें बाधक बन रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलकहर, न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरेजी सहित अन्य केंद्रों पर कुछ दिन पहले तक बिना रजिस्ट्रेशन आधार कार्ड से ही लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही थी। लेकिन पिछले एक सप्ताह से चिकित्सा अधिकारियों की ओर से स्लाट बुकिंग, रजिस्ट्रेशन कराने की बात कह कर लोगों को लौटाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि जनसेवा केंद्रों पर जाने के बाद पूरे दिन वेबसाइट नहीं खुलने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों ने चिकित्साधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह अपने चहेते लोगों को वैक्सीन लगावा रहे हैं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया स्लॉट बुकिंग के बाद ही लोगों को वैक्सीन लग रही है। रजिस्ट्रेशन न होने की बात पर कहा कि वेबसाइट की व्यस्तता की वजह से नहीं हो पा रहा है। बिना रजिस्ट्रेशन किए किसी को वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें