फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं में कम नंबर मिलने के विरोध में किया चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। सीबीएसई 10वीं के परीक्षा परिणाम से नाराज निजी स्कूल के छात्रों ने बृहस्पतिवार को अभिभावकों संग नगरा-रसड़ा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। इससे करीब एक घंटे तक मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। इस दौरान छात्रों एवं अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे नगरा थानाध्यक्ष डीके पाठक ने बच्चों और अभिभावकों को समझा-बुझाकर चक्काजाम समाप्त कराया। तब जाकर मार्ग पर आवागमन बहाल हो सका। प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा 10वीं की परीक्षा में उन्हें जानबूझकर नंबर कम दिया गया है। कमजोर बच्चों को अच्छा नंबर दिया गया है। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल द्वारा उनके बच्चों को नंबर देने में भेदभाव बरता गया है, जिससे बच्चे मानसिक रूप से अवसाद में हैं। अपने बच्चों की मनोदशा से वह काफी चिंतित हैं। स्कूल के प्रबंधक ने कहा कि किसी बच्चे के साथ भेदभाव नहीं किया गया है। इस तरह के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें