फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने मौलवी व संभ्रांत लोगों से की बात, तब वैक्सीनेशन के लिए आगे आए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रतसर। सरकार भले ही 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को टीकाकरण सुनिश्चित कराने के लिए अभियान चलाकर घर के नजदीक वैक्सीन केंद्र बना दें, लेकिन जागरूकता की कमी और भ्रांतियों के चलते अब भी लोग टीका लगवाने में संकोच कर रहे हैं और डर रहे हैं। सोमवार को क्षेत्र के धनौती धुरा गांव के मुस्लिम मोहल्ले में मदरसा के नजदीक बनाए गए कोविड टीकाकरण केंद्र पर दोपहर दो बजे तक एक भी वेक्सीनेशन नहीं हुआ था। मंत्री की पहल के बाद लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

गांव में ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी टीका लगवाने के लिए घर-घर दस्तक दिए, बावजूद केंद्र तक किसी ने आना गंवारा नहीं समझा। इस बीच प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी टीकाकरण केंद्र की स्थिति जानने पहुंचे तो स्वास्थ्य कर्मियों ने टीकाकरण के प्रति लोगों की उदासीनता से अवगत कराया। उपेंद्र तिवारी ने मौके पर उपस्थित सीएचसी प्रभारी रतसर डा. राकिब अख्तर को साथ लेकर गांव के संभ्रांत लोगों व मौलवी के साथ वार्ता की। टीका को लेकर भ्रांतियों को दूर किया। मंत्री के समझाने के बाद दर्जनों लोंगो ने वैक्सीनेशन कराया। एक खास वर्ग में कोरोना वैक्सीन को लेकर उदासीनता लोगों में चर्चा का विषय रहा। इसके पूर्व उपेंद्र तिवारी द्वारा धनौती गांव के अन्य टीकाकरण केंद्र पर टीकाकरण सत्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डा. धनेश पांडेय, एचके सिंह, अनिल कुमार, सुमित सिन्हा, अमित सिंह, पियूष, शिवम, अमर चौहान, शिवजी यादव, अवधेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें