बलिया। जनपद में बृहस्पतिवार को 11 केंद्रों पर 17 सत्र लगाकर 644 लोगों का टीकाकरण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु के 403 लोगों को टीके की पहली डोज दी गयी। इसके साथ ही 241 बुजुर्ग और गंभीर रोग से ग्रसित लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गयी।
उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए ऑनलाइन कोविन पोर्टल 2.0 पर अपना रजिस्ट्रेशन करके लाभार्थी इच्छुक दिनांक के लिए टीकाकरण की अप्वाइंटमेंट ले सकता है। सीएमओ ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है की कोरोना की दूसरी लहर से खुद को व समाज को सुरक्षित रखने के लिए अपने पास के टीकाकरण केन्द्र पर जाकर जल्द से जल्द अपना कोरोना टीकाकरण करवा लें।