फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अधिक पैसे लेकर कम यूरिया देने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। साधन सहकारी समिति चाई छपरा (मधुबनी) में यूरिया वितरण के लिए तैनात सचिव द्वारा किसानों से अधिक पैसा लेने को लेकर जमकर बवाल हुआ। इसके बाद सचिव बिना खाद वितरण के किसानों का आधार कार्ड लेकर भाग खड़ा हुआ। किसानों ने इस संदर्भ में उप जिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र को शिकायत देकर उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को उक्त सचिव किसानों का आधार कार्ड लेकर तीन बोरी की जगह एक बोरी यूरिया दे रहा था। 798 रुपये की जगह 1040 रुपये किसानों से वसूली कर रहा था। जब मोबाइल पर तीन बोरी का मैसेज आया तो किसान आश्चर्यचकित हो गए। तब तक उक्त सचिव घर चला गया था। शनिवार को उक्त सचिव नशे की हालत में पुन: साधन सहकारी समिति चाई छपरा पर किसानों को यूरिया वितरण करने के लिए आया। फिर उसी तरह से अधिक पैसे लेकर कम मात्रा में यूरिया वितरण शुरू किया। किसानों ने आपत्ति की तो सचिव मारपीट व झगड़े पर उतारू हो गया। इसके बाद किसानों ने उक्त सचिव के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दिया। इससे नाराज होकर सचिव दर्जनों किसानों का आधार कार्ड लेकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद किसान समूह बनाकर बैरिया तहसील पहुंचे और उप जिलाधिकारी बैरिया को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में अजय कुमार सिंह, त्रिलोकी सिंह, भिखारी साहु, रामकुमार सिंह, अजीत गोड़, मनोज यादव, राजकिशोर यादव,वीरेंद्र यादव, लड्डू चौधरी, अमृतेश कुमार यादव सहित दर्जनों किसान शामिल थे। उप जिलाधिकारी ने किसानों को भरोसा दिया कि सरकार द्वारा निर्धारित दर पर ही किसानों को यूरिया उपलब्ध कराई जाएगी। किसानों की शिकायत की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। अगर सचिव ने अधिक पैसे लेकर कम यूरिया दिया होगा तो उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें