फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: एचटी लाइन के करंट से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। घर से खेतों की सिंचाई के लिए निकला किसान एचटी लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से मौके पर ही किसान की मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचित किए अंतिम संस्कार कर दिया। मौत से परिजनों में शोक है।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों के अनुसार, नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात निवासी 55 वर्षीय किसान मलाई तुरहा अपने खेत में सिंचाई के लिए गया था। देवरिया मौजा स्थित उसके खेत में सिंचाई का काम चल रहा है। इसी दौरान, 11 हजार वोल्ट के लटकते तार की जद में आ गया। आसपास के लोगों उन्हें आनन-फानन में पीएचसी बांसडीह पहुंचाया।
चिकित्सकों ने मलाई तुरहा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, जेई संजय यादव ने बताया कि हमें जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार, बांसडीह पॉवर हाउस के पीछे गड़ही है। रात के अंधेरे में मलाई तुरहा बांस की लग्गी लेकर जा रहे थे। लग्गी 11 हजार वोल्ट के तार में टच होने से करंट की जद में आ गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें