कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए लोक नायक जय प्रकाश नारायण के पूर्व पीएम चंदखशेखर ने लड़ाई लड़ी। अपने संबोधन के केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रख उनके विजन की खूब प्रसंशा की। बलिया से ही शुरू हुए उज्ज्वला योजना की खूबियां गिनाईं। आयुष्मान योजना और फ्री राशन योजना को भी गिनाया। कहा कि देश में 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन दिया जा रहा है। इसमें 15 करोड़ लोग यूपी के हैं। प्रधानमंत्री के विजन को यूपी सरकार मिशन के रूप में लेकर कार्य कर रही है।
सीएम योगी से पहले परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने जनसभा को संबोदित किया। कहा कि 75 वर्षों में जो विकास नहीं हुआ उसे योगी आदित्यनाथ सरकार ने पांच वर्षों में किया। महर्षि भृगु कॉरिडोर हो या सड़कों का निर्माण कार्य। सब तेजी से चल रहा है। कई वर्षों बाद बलिया में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। बलिया में सपा सरकार में हुए सीवरेज घोटाले की जांच करवा रहा हूं। पूर्व मंत्री सलाखों के पीछे होंगे।
राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि बलिया में अगर ट्रिपल इंजन की सरकार होती तो आज विकास में पीछे नहीं होता। अगर आप लोग नगरपालिका व टाउन एरिया में विकास चाहते हैं तो भाजपा के प्रत्याशी को जिताएं। हमलोगों का प्रयास है कि यूपी का अंतिम जिला विकास में सबसे आगे रहे। राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हमारे बीच में आ गए हैं। अब निश्चित हो गया कि बलिया में भाजपा के सभी प्रत्याशी जीतेंगे।